सत्तर कटैया: पुरीख में जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन से भारत माला योजना से बनने वाली सड़क में किये गये जमीन अधिग्रहण को खाली कराया
पुरीख में एसडीओ के नेतृत्व में प्रशासन ने भारत माला योजना से बननेवाले सड़क में सरकार द्वारा किये गये जमीन अधिग्रहण को खाली कराया। एसडीओ प्रदीप कुमार झा के नेतृत्व में सीओ श्वेता सिंह एवं बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन से जमीन अधिग्रहण वाले जगह को खाली कराया। कुछ भूस्वामी ने विरोध भी जताया। 13 जून तक ही खाली करने का दिया था समय।