चूरू: जिलापरिषद सभागार में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ कार्यक्रम, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान की दिलाई गई शपथ
Churu, Churu | Jan 25, 2026 चूरू जिलापरिषद सभागार में रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ‘माय इंडिया, माय वोट’ थीम और “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक” नारे के साथ आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों व मतदाता जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य हुए।