चूरू: टाऊन हॉल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
Churu, Churu | Jan 25, 2026 गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को चूरू जिला मुख्यालय स्थित टाऊन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिरकत की।