चूरू: जिले में उत्तरी सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री पहुंचा, मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया
Churu, Churu | Jan 25, 2026 चूरू जिले में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सर्दी ने एक बार फिर तीखा रुख अपना लिया है। रविवार को चूरू में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जनवरी को शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया, जिसके चलते दिनभर तेज व ठंडी हवाएं चलती रहीं।