चूरू: गांव जसरासर की विवाहिता ने पति को छोड़कर प्रेमी का थामा हाथ, सुरक्षा के लिए कोतवाली थाना पहुंची
Churu, Churu | Jan 25, 2026 चूरू जिले के जसरासर गांव की एक 23 वर्षीय विवाहिता ने पति पर शराब पीकर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसका साथ छोड़ दिया और एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। विवाहिता अपने प्रेमी के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर कोतवाली थाना पहुंची, जहां उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए।