चूरू: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार को राज्य स्तरीय सम्मान, जयपुर में होगा कार्यक्रम
Churu, Churu | Jan 25, 2026 चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान सोमवार को जयपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन आयुक्त चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में होगा।