बहादुरपुर: पुलिस ने बहादुरपुर कलारी के नजदीक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर 32 वर्षीय व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में कलारी के नजदीक कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मढ़ी बुजुर्ग निवासी रूमाल अहिरवार (32 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।