भिनगा: कलेक्ट्रेट भिनगा में उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी व वीडियो निगरानी टीमों में लगे अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उड़नदस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी एवं वीडियो निगरानी टीम में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला अधिकारी ने कहा की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन किया जाए और सभी टीमें 29 अप्रैल, 2024 को जनपद में अधिसूचना लागू होने के समय से सक्रीय होकर अपना कार्य प्रारम्भ कर देंगी।