भिनगा: कलेक्ट्रेट भिनगा में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारियों संग हुई बैठक, संदिग्धों पर कार्रवाई के निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। वहीं समस्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया। वहीं निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किए जाने की बात कही गई।