भिनगा: पुरैनिया से कोतवाली भिनगा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अदद प्रतिबंधित हथियार चाकू बरामद
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने एक अभियुक्त अजय पुत्र भारत निवासी पुरैनिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया है। वहीं थाना कोतवाली भिनगा मे आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।