भिनगा: उच्च प्राथमिक विद्यालय गब्बापुर में गर्मी से बेहोश हुआ छात्र, शिक्षिका परेशान पानी के छींटे डालने पर छात्र को आया होश
उच्च प्राथमिक विद्यालय गब्बापुर में बीते सोमवार को कक्षा 6 का छात्र अचानक से पढ़ते समय भीषण गर्मी के चलते बेहोश होकर कक्षा में गिर गया। जिसके चलते विद्यालय की शिक्षिका परेशान हो गयीं, वहीं शिक्षिका ने काफी देर तक छात्र के चेहरे पर पानी के छींटे डाले इसके बाद आखिरकार छात्र को होश आया।इसके बाद शिक्षिका के द्वारा छात्र को घर भेज दिया गया।