भिनगा: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के गांव में एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के गांव में एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है। 62 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा द्वारा का ककरदरी और सुईया क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तथा गांव के लोगों को भी जागरूक किया। इस दौरान एसएसबी के जवानों के द्वारा सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने हेतु संयुक्त रूप से भ्रमण कर जानकारी ली।