हलसी: हलसी थाना पुलिस ने 1 किलो 130 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
हलसी थाना की पुलिस ने महुअड्डी मोड़ के पास एक चाय नाश्ते की दुकान से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.130 किलोग्राम गांजा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में घोंघसा गांव के रहने वाले साधु शरण सिंह के पुत्र दुकान संचालक बबलू सिंह उर्फ मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया है. प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार अपराह्न 12 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.