सरदारशहर: चेक बाउंस मामले में फरार वार्ड 54 निवासी 40 वर्षीय विकास सोनी को स्पेशल पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और कांस्टेबल मंगलसिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो लगातार फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी करने में लगी हुई है, उसी कड़ी में चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे वार्ड 54 निवासी 40 वर्षीय विकास सोनी पुत्र बिझराज सोनी को स्थाई वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया है।