शिकोहाबाद: तारानगर में अंबेडकर का होर्डिंग फटने को लेकर हुआ विरोध, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किया समाप्त
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव तारानगर में अंबेडकर का होर्डिंग फटने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ टूंडला विनीत कुमार, थाना अध्यक्ष पचोखरा पारुल मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया है।