शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार शाम पांच बजे करीबन एक अभियुक्त सद्दाम पुत्र राजू अंसारी निवासी बारह बीघा काली टंकी के पास मस्जिद वाली गली थाना रामगढ को लालपुर मंडी से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर संग गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।