शिकोहाबाद: केशोपुर गांव के पास कार खड़ी कर लघुशंका के लिए उतरे व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत
थाना मक्खनपुर क्षेत्र केशोपुर निवासी संजेश कुमार कार द्वारा बीती रात एटा जा रहा था। इसी दौरान केशोपुर गांव के पास कार खड़ी कर लघुशंका के लिये उतरा, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस संग मृतक के परिजन भी पहुंच गये। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।