शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र कौरारा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने की पहचान
थाना सिरसागंज क्षेत्र कौरारा स्टेशन के पास सोमवार की सुबह आठ बजे करीबन ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। सोमवार दोपहर थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह ने बताया मृतक की शिनाख्त प्रेम सागर सिंह पुत्र दासु सिंह के रूप में हुई।