सिंगरौली: युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, घायल अवस्था में युवक को सिंगरौली अस्पताल में कराया गया था भर्ती
मृतक के परिजनों ने बताया कि पहले जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा था उस दौरान चिकित्सकों का कहना था कि इसकी हालत गंभीर ह इसे बाहर ले जाइए तब उसे सिंगरौली हास्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि युवक के साथ किसी ने मारपीट की है जिससे उसकी मौत हो गयी। शनिवार को मामले को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण हेतु ले जाना चाहा परन्तु परिजनों ने अंत्यपरीक्षण कराने से मना कर दिया।परिजनों का कहना है कि जिलाबदर लाल बाबू शाह को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक शव का अंत्यपरीक्षण नहीं करने देंगे।