सिंगरौली: बरका चौकी में पदस्थ आरक्षक पर मारपीट और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा एसपी कार्यालय
सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत ग्राम गन्नई निवासी रामाज्ञान बैस पिता कैलाश बैस ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है कि पीड़ित का खाली ट्रैक्टर पट्टे की जमीन से पत्थल लोड करने जा रहा था इस बीच बरका चौकी में पदस्थ आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, फते बहादुर सिंह एवं एक अन्य पुलिसकर्मी ने ट्रेक्टर खड़ा करा लिया। ड्राइवर की शिकायत पर जब पीड़ित वहां पहुंचा तो पुलिसकर्मी पीड़ित के साथ बदसलूकी करने लगे तथा गाली गलौच किये।पीड़ित ने शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।