सिंगरौली: एनसीएल के झींगुरदा परियोजना ने माड़ा में गोपद नदी के जलीगमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान के लिए वन विभाग से किया एमओयू
सिंगरौली के एनसीएल झिगुरदा परियोजना ने माड़ा में गोपद नदी के जलीगमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान के लिए वन विभाग से एमओयू किया है। जिसके तहत ₹497.59 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए वन विभाग सिंगरौली के साथ सीएसआर के तहत एमओयू किया गया है। इस मौके पर झिगुरदा परियोजना व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।