शिकोहाबाद: थाना लाइनपार पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद और मारपीट के मामलों में 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया
थाना लाइनपार पुलिस को अलग अलग स्थानों पर मारपीट व आपसी विवाद के मामले की सूचना मिली। जिस पर सार्वजनिक शांति भंग करने को लेकर थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनका मेडिकल सरकारी ट्रामा सेंटर में कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही सोमवार शाम पांच बजे करीबन की बताई गई।