अशोक नगर: सुभाष गंज सहित कई स्थानों पर यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान, नागरिकों को दिलाई शपथ
अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना यातायात द्वारा सेन चौराहा, गांधी पार्क, सुभाषगंज, स्टेशन रोड और पुराना बाजार क्षेत्रों में अभियान आयोजित किया गया।