दमोह: जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ चुनाव शुरू: 560 मतदाता करेंगे मतदान, शाम तक चलेगी वोटिंग, शनिवार को आएंगे नतीजे
Damoh, Damoh | Jul 10, 2026 दमोह जिला अधिवक्ता संघ के 2026-28 कार्यकाल के लिए शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 560 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोपहर 2 बजे तक करीब 260 वोट पड़ चुके थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और जूनियर कार्यकारिणी पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतगणना शनिवार सुबह 11 बजे से होगी।