अलवर: फरार हिस्ट्रीशीटर का नहीं लगा सुराग पुलिस टीमें सर गर्मी से कर रही है तलाश, अलवर एसपी आनंद शर्मा ने दी जानकारी
Alwar, Alwar | Jun 24, 2024 अलवर मन्नाका गांव मे शनिवार को एन ई बी पुलिस एक प्रकरण मे हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर के परिजनों व ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था और फिरोज खान को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया था। घटना मे पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे व तीन पुलिस कर्मियों को चोटे आई थी। अभी हिस्ट्रीशीटर का सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीमे तलाश कर रही है।