अलवर: शिवाजी पार्क कॉलोनी में पुराना टेंपो स्टैंड के समीप फोटोग्राफर की दुकान से कैमरा हुआ चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत
Alwar, Alwar | Jun 24, 2024 अलवर शिवाजी पार्क कॉलोनी में पुराना टेंपो स्टैंड के समीप न्यू शिवम स्टूडियो फोटोग्राफर की दुकान से एक कैमरा चोरी हो गया। घटना रविवार शाम की है। पीड़ित दीपक मिश्रा ने बताया कि कमरे की कीमत करीब 80 से 85 हजार रुपए के बीच में है। अब शिवाजी पार्क पुलिस को घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।