अलवर: खारबास कच्ची बस्ती में किराए के मकान से अज्ञात चोर 28 हजार रुपए कैश,एक मोबाइल, चांदी के जेवर सहित जरूरी कागजात ले गए
Alwar, Alwar | Jun 24, 2024 अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत खारबास कच्ची बस्ती में एक किराए के मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर 28 हजार रुपए की नकदी एक मोबाइल फोन चांदी के जेवर सहित अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। घटना 22 जून देर रात की है। अब पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत शिवाजी पार्क पुलिस को दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।