नागौर: नागौर शहर में जानलेवा हमले के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Feb 25, 2025 जानलेवा हमला करने के प्रकरण में नागौर की कोताली पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मॆं 28 नवंबर 2023 को घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था। वहीं दो आरोपी पूर्व मॆं गिरफ्तार किये जा चुके हैं। मंगलवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी मीडिया से साझा की है।