नागौर: रीट परीक्षा के चलते नागौर के 25 स्कूल-कॉलेजों में जिला कलेक्टर ने 27 और 28 फरवरी को अवकाश घोषित किया
Nagaur, Nagaur | Feb 25, 2025 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 27 व 28 फ़रवरी को नागौर जिला मुख्यालय के 25 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसे लेकर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आदेश जारी कर इस परीक्षा के मद्देनज़र इन सभी 25 परीक्षा केन्द्रों पर 27 व 28 फ़रवरी को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। क्यूंकि इन 25 केंद्रों पर रीट परीक्षा होगी।