नागौर: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नागौर जिले में 24 मार्च तक चलाया जाएगा सघन जांच एवं जागरूकता अभियान
Nagaur, Nagaur | Feb 25, 2025 टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले में 24 मार्च तक सघन जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे। नागौर के सीएमएचओ डॉ.जुगल किशोर सैनी ने बताया कि नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले के 37 गांव टीबी रोगमुक्त हो चुके हैं। अभियान के कहत दाेनों जिलों में 15 मशीनों से टीबी मरीजों की जांच होगा और 24 मार्च तक यह अभियान चलेगा।