बलरामपुर: एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में उर्वरक विक्रेताओं ने किया विरोध, एक दिन की बंदी और रेट निर्धारण की मांग
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में उर्वरक विक्रेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर एक दिन बंदी का एलान किया। कृषि विभाग खाद बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों पर लगातार छापे डालकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित कर रहे हैं, विक्रेताओं ने होलसेल और रिटेलर के मूल्य निर्धारण की मांग की है।