सिंघेश्वर: भगवान बलभद्र मंदिर में धूमधाम से मना पूजनोत्सव, पूजा-अर्चना के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सिंहेश्वर के दुर्गा चौक स्थित श्री बलभद्र मंदिर में सोमवार को भगवान बलभद्र का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन और आरती के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। आयोजन में व्याहुत कलवार समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।