पोड़ैयाहाट: लंबे समय से फरार वारंटी को पोड़ैयाहाट पुलिस ने कस्तूरी से गिरफ्तार कर भेजा जेल
लंबे समय से फरार वारंटी को पोड़ैयाहाट पुलिस में कस्तूरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि प्रदीप यादव पिता महादेव यादव साकिन कस्तूरी थाना कांड संख्या 170 /22 का प्राथमिक अभियुक्त था। जीआर नंबर 758/ 23 के तहत उस पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। समकालीन अभियान के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।