मांट: मांट पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Aug 14, 2026 मांट थाना पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व कांस्टेबल दिनेश कुमार की टीम ने गांव विवावली से वारंटी लेखराज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2019 में मारपीट व विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था।