बौंसी: गहराजोर के पास से पुलिस ने 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ महिला शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
Bausi, Banka | Jan 20, 2025 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के गहराजोर समीप से पुलिस ने सोमवार करीब 4 बजे छापेमारी कर 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गहराजोर निवासी रानी मरांडी पति बंगाल बेसरा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी।