बौंसी: वामदेव में पुलिस ने नाबालिग शराब तस्कर को देशी शराब के साथ पकड़ा, न्यायालय भेजा
Bausi, Banka | Jan 17, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के बामदेव से पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 10 लीटर देशी शराब के साथ एक नाबालिग तस्कर को निरुद्ध कर शुक्रवार करीब 4 बजे न्यायालय भेज दिया। नाबालिग मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को न्यायालय भेज दिया गया।