बौंसी: बीआरसी भवन में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के बैनर तले मिलन समारोह का आयोजन हुआ
Bausi, Banka | Jan 19, 2025 बौसी बीआरसी भवन में रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक मूल के बैनर तले हो रहे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार झा के द्वारा की गई। इस दौरान मौजूद शिक्षक संघ के सचिव हीरालाल प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक मिलन समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य संगठन के साथ-साथ शिक्षक एकता को मजबूत करना है।