बौंसी: गंगटा गांव के 28 वर्षीय युवक की प्रतापगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Bausi, Banka | Jan 19, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के गंगटा गांव के 28 वर्षीय युवक का यूपी के प्रतापगढ़ में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान सियाराम कुमार के रूप में हुई है। रविवार करीब 10:00 बजे बौसी थाना परिसर में मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक छठ पर्व के बाद राजमिस्त्री का काम करने के लिए प्रतापगढ़ गया हुआ था। शनिवार रात सियाराम का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया।