बौंसी: बाराहाट थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन, तीन मामलों का हुआ निष्पादन
Bausi, Banka | Jan 18, 2025 बाराहाट थाना परिसर में जमीन संबंधित विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि जमीन विवाद से संबंधित कुल पांच मामले जनता दरबार में आया। जिसमें तीन मामले का निष्पादन कर दिया गया। जबकि अन्य मामले की सुनवाई अगली जनता दरबार में की जाएगी। जिसको लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है।