बौंसी: मंदार की तराई में दिग्विजय मंदार मैराथन का किया गया आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
Bausi, Banka | Jan 18, 2025 मंदार की तराई में दिग्विजय मंदार मैराथन का आयोजन शनिवार करीब 1 बजे किया गया। मैराथन का उद्धाटन जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी सहित अन्य ने बैलून उड़ाकर व दीप प्रज्वलित कर किया। मैराथन में देश के कोने-कोने से धावकों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। देश के अलग-अलग जगहों से करीब 600 धावकों ने हिस्सा लिया।