कतरीसराय: कतरीसराय के तारा बिगहा में मां भगवती मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कतरीसराय प्रखंड के तारा बिगहा गांव स्थित नवनिर्मित मां भगवती मंदिर में 48 घंटे के अखंड संकीर्तन के उपरांत मंगलवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।