कुटुंबा: सिपाही ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंची, थाने में मामला पहुंचा और पुलिस ने कराई शादी
बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।समस्तीपुर जिले की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर का सफर तय कर अंबा पहुंच गई। युवती का प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और वर्तमान में उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था।