बरूराज मोतीपुर: परसौनीनाथ के समीप तिरहुत मुख्य नहर से पुलिस ने नग्न अवस्था में एक महिला का शव किया बरामद
राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र के परसौनीनाथ गाँव के समीप तिरहुत मुख्य नहर से पुलिस ने नग्न अवस्था में एक महिला(30) का शव बरामद किया है। नहर में शव मिलने की सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन झा ने बताया कि सूचना मिली कि नहर के किवाड़ के नीचे पानी में एक महिला का शव उपन रहा है।