मुजफ्फरपुर जिले में आये दिन सड़क दुर्घटना में लोग शिकार होते है।ताजा मामला मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र के मुरारपुर की है जहां दो बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, और दो बुरी तरह घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।