रामगंजमण्डी: चेचट पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 2 स्थायी व 5 गिरफ्तारी वारंटियों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेन्स अभियान के तहत लंबे समय से फरार 2 स्थायी व 5 गिरफ्तारी वारंटी को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस दो स्थायी वारंटियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने यह जानकारी पुलिस मुख्यालय से सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रेस नॉट जारी कर दी है।