देवबंद: देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा में नाले में घुसी स्कूली वैन, बच्चों को सकुशल निकाला गया बाहर
देवबंद में सोमवार को हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। कुछ देर की बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव होने से सड़कों व नालों में कोई फर्क नजर नहीं आया। जिसके चलते स्कूली बच्चों से भरी एक वैन पानी से लबालब भरे नाले में गिर गई। घटना से बच्चों में चीख पुकार मच गई।