देवबंद: देवबन्द के रोहाना टोल प्लाजा पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, टोल कर्मियों पर अवैध वसूली करने का लगाया जा रहा आरोप
रविवार को टोल पलाजा के आसपास के गांव कि ग्रामीण रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने टोल कर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे और ग्रामीणों के बीच धरने पर बैठ गए।