देवबंद: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर हुआ राख पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
देवबंद मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे ओवरब्रिज के नीचे व्यापारी सगीर अहमद की फ्रूट व जूस की दुकान है। पीड़ित दुकानदार सगीर के अनुसार वह हर रोज की भांति दुकान बंद कर घर चला गया यह। आरोप है कि बीती सुबह लौटा तो दुकान का सारा सामान जलकर राख हुआ पड़ा था। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात पर दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।