देवबंद: देवबंद त्रिवेणी मिल ने किसानों को दी बड़ी सौगात,खेतों में स्प्रे करने के लिए नही पड़ेगी टैंकर की जरूरत
देवबन्द त्रिवेणी शुगर मिल ने किसानों को बड़ी सौगात दी है।अब किसानों को खेतो में स्प्रे करने के लिए टैंकर ढूढने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मिल ने किसानों के लिए अब ड्रोन द्वारा स्प्रे की सुविधा दी है। नवागंतुक डीजीएम शिवकुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान ड्रोन से स्प्रे कर सकते है। मिल की ओर से इस पर 50% छूट दी जा रही है।