देवबंद: देवबंद पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, फूल मालाओं से किया गया स्वागत
देवबंद के प्राचीन सिद्धकोटी पहुँचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का योगाचार्य स्वामी शांतनु महाराज ने मालार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सिद्धकोटी परिसर में वृक्षारोपण किया। और योग संस्थान भवन का शिलान्यास भी किया।- इस अवसर पर बंजरग दल के संयोजक विकास त्यागी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया जिसे सभी की ओर से मंत्री जी को भेंट किया।